सभी के पास पर्स अवश्य ही रहता है। पर्स में फोटो रखेंगे तो बाहर रहने पर भी आप घर के भगवान के दर्शन अवश्य कर सकेंगे। सभी के पर्स में सिक्के रहते हैं पर्स और हमारी आर्थिक स्थिति का गहरा संबंध है। और सभी अपने जेब में सिक्के रखते हैं। वास्तु के अनुसार पर्स में ऐसी वस्तुएं हरगिज न रखें जो नकारात्मक ऊर्जा को संचारित करती हैं। यह उपाय 12 राशियों के अनुसार बताए गए हैं। कुछ ऐसे सिक्कों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जेब में रखने से आप अमीर बन सकते हैं। एक सिक्का ऐसा जो किसी भी राशि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है और इस सिक्के को पर्स में रखने से पर्स खाली नहीं रहता है। हर राशि के लोगों के लिए अलग-अलग धातु का सिक्का शुभ माना जाता है और उन्हें जेब में रखने से लाभ हो सकता है। आइए हम आपको बताते हैं राशि अनुसार आपके लिए कौन-सा सिक्का पर्स में रखना शुभ हो सकता है।
मेष राशि : इस राशि वाले जातक के बारे में कहा जाता है कि अगर ये राशि वाले लोग पर्स में तांबे का सिक्का रखते हैं तो उनके लिए ये सही होता है।
वृष राशि : वहीं ये भी बता दें कि वृष राशि वाले जातकों के लिए बताया जाता है कि पर्स में हमेशा चांदी का सिक्का रखना सही माना जाता है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातकों के बारे में कहा जा रहा है कि इस राशि के जातक के लिए पर्स में कांसे का सिक्का रखने से लाभदायक माना जाता है।
कर्क राशि : कर्क राशि वाले जातकों के बारे में कहा जाता है कि इस राशि के जातक के लिए पर्स में चांदी का सिक्का रखना शुभ होता है।
सिंह राशि : अब बात करते हैं सिंह राशि वाले जातकों की तो इस राशि के जातक के लिए पर्स में पीले रंग का सिक्का यानि सोने और पीतल में से किसी एक धातू का सिक्का रखना लाभ दे सकता है।
कन्या राशि : इसके अलावा अगर बात करें कन्या राशि की तो ये राशि वाले जातकों के लिए पर्स में चांदी का सिक्का रखना लाभदायक होता है।
तुला राशि : आपको ये भी बता दें कि तुला राशि के जातकों के लिए पर्स में चांदी का सिक्का पर्स में रखना लाभदायक होता है।
वृश्चिक राशि : इसके अलावा बता दें कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पर्स में हमेशा तांबे का सिक्का रखना लाभदायक माना जाता है।
मकर राशि : इस राशि वाले जातकों के लिए पर्स में लोहे का सिक्का रखना सही माना जाता है।
धनु राशि : वहीं ये भी बता दें कि इस राशि के जातक के लिए पर्स में पीतल का सिक्का रखना लाभदायक माना जाता है।
कुंभ राशि : इतना ही नहीं आपको ये भी बता दें कि कुंभ राशि के जातकों को कांसे का सिक्का अपने पर्स में रखना चाहिए यह शुभ माना जाता है।
मीन राशि : बता दें कि इस राशि के जातकों के लिए सोने या पीतल का सिक्का अपने पर्स में रखना शुभ माना जाता है।