28 Mar 2024, 19:21:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

साईं बाबा इन 2 राशियों की चमकाने वाले हैं किस्‍मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 11:53AM | Updated Date: Oct 16 2019 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगाI 
 
वृषभ
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपको धन संचित करने का सुंदर अवसर प्राप्त होगा। परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझेंगे। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।छात्र सफलता से खुश रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा।
 
मिथुन 
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। आज का दिन आपके लिए फलदायक है, लेकिन आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।
 
कर्क
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप मेहनत से संतुष्ट भी हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में मिश्री का दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। शरीर में बेवजह का आलस उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
 
सिंह 
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। छात्र कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। मंदिर या धार्मिक स्थान पर दान करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। धन-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। आज आप अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है। कुछ भावनाएं और अहसास आपको आम से खास बनाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »