29 Mar 2024, 04:38:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

भादों महीने के आरंभ होते ही इन राशियों को मिलने वाला है अपार धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 2:21AM | Updated Date: Aug 19 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शास्त्रों की बात करें तो आज से भादो का महीना आरंभ हो रहा हैं। यह महीना कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला हैं। राशि हर किसी का भविष्य और उनका स्वभाव बताते है। इस महीने में ग्रहों की स्थिति उन राशियों के लिए अनुकूल हैं। जिससे उन्हें लाभ ही लाभ हो सकता हैं तथा उनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन राशियों के बारे में जिन राशियों के लिए भादो महीना भाग्यशाली रहने वाला हैं। इस राशि के जातकों पर श्री कृष्ण जी की असीम कृपा बरसने वाली हैं। 

 
मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान कृष्ण जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, घर परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध अच्छे रहेंगे, आपको लव लाइफ में अच्छा परिणाम मिल सकता है, कानूनी मामलों में चल रही बाधाएं दूर हो सकती है, आप अपने व्यापार में विस्तार कर सकते हैं, नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, आपके द्वारा किया गया निवेश शुभ साबित होगा, आपका मन प्रसन्न रहेगा, धन संबंधित कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है।
 
 
सिंह राशि वाले लोगों को भगवान कृष्ण जी की कृपा से सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं, विशेष रूप से जो लोग विद्यार्थी हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी, आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं, मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, आपको अपने कामकाज में भारी मुनाफा मिलेगा, आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है, उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, आपको आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »