20 Apr 2024, 13:58:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 25 सितबंर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2021 7:06PM | Updated Date: Sep 24 2021 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने दिमाग को सख्ती से आदेश देकर यह सिखाना होगा कि आपको केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही खानी हैं और आपको हर रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज जरुर करनी ही हैं |यकीन मानिए यह आपकी जिन्दगी का बहुत अच्छा अनुभव होगा |अगर जरुरत पड़े तो खुद से अकेले में पूछें –आप कैसे हैं ?इससे आपको खुद का ध्यान रखने में मदद मिलेगी |
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपसी समझ और सहनशीलता किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है | आपने अपने मन में अपने पार्टनर को एक सिंहासन पर बैठा लिया है औए अब आपके लिए उसकी किसी भी गलत को स्वीकार या माफ़ करना बहुत मुश्किल हो रहा है | हालाँकि आपके अधिक सख्ती बरतने से सबके लिए मुश्किलें ही पैदा होंगी | अगर आप सचमुच में इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं तो आपको थोडा और सहनशील और समझदार बनना पड़ेगा |
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप लंबे समय से एक ही परियोजना पर काम कर रहे है , इसलिए आपका दिन आज आपको नीरस लग सकता है। ये आपकी प्रगति के लिए हानिकारक है , इसलिए जितनी जल्दी हो सके बदलाव लाने के लिए आप कोशिश करे । हालांकि तब तक अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते का आनंद लें क्योकि उनमें से एक बहुत सुरक्षित रूप से आपको संगठन से बाहर का रास्ता खोजने में मदद कर सकता है!
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »