29 Mar 2024, 20:58:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 19 जनवरी 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 12:41AM | Updated Date: Jan 19 2021 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें। हारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा। समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको सपना आ सकता है लेकिन उससे आपको बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आप होम्योपथिक तरीके अपनाने की विशेषज्ञों की सलाह को काफी समय से नजरंदाज कर रहें हैं,इसका परिणाम यह है कि आपको अब शरीर के सब हिस्सों में दर्द महसूस होने लगा है। नहाने धोने जाएँ तो किसी को साथ ले लें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन देना होगा। आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में पता चल सकता है जो आपको नुक्सान पहुंचा सकती है लेकिन आपको अपनी प्राथमिकताएं ध्यान में रखते हुए पार्टनर के साथ सहानुभूति से पेश आना होगा। आप पायेंगे कि इससे आपका रिश्ता मजबूत हुआ है। अपने पार्टनर को जांचने में कठोर न बनें बल्कि आपके रिश्ते में इस तूफानी समय से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा जिसमें उनकी बात प्यार से सुनना भी शामिल है। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
जिन परियोजनाओं पर आप लम्बे समय से लग्न के साथ कार्य कर रहे थे , इस मोड़ पर आप उन्हें सार्वजनिक कर सकते है, और इस तरह से आप अपनी शैली में मंच पर आगे की और शान से रुख कर सकते है। आपके काम की विशिष्टता आपको सम्मान दिलाएगी जब यह सबके सामने आएगी , हालांकि गोपनीयता बना कर रखना समय की मांग है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »