19 Mar 2024, 12:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 29 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2020 12:12AM | Updated Date: Nov 29 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन है। लेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
561.आप एक साथ कई सारे काम करने की कोशिश कर रहे हैं ,इसका आपके शरीर पर जो प्रभाव पड़ रहा है वह अब दिखाई देना शुरू हो जाएगा। आप अनिद्रा से पीड़ित हो सकते हैं। आपको यह समझना चाहिए कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद भी संतुलित खाने और नियमित एक्सरसाइज जितनी ही जरूरी है। अगर आप अच्छी तरह आराम नही करेंगे तो आप पूरे दिन थकान और आलस अनुभव करेंगे। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी पसंद को जाहिर करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नही है। हो सकता है कि आपको गलत समझा जाए। उस समय तक इन्तजार करें जब तक सामने वाला आपसे खुद बात न करना चाहे। धीरज का फल मीठा होता है। अपनी दोस्ती और भावनाओं को नियंत्रण में रखें ताकि अपनी किसी अनियंत्रित बात या काम की वजह से आपकी गलत छवि न बन जाए। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज जहा तक पैसे की बात है तो आप के लिए एक भाग्यशाली दिन है। अगर अतीत में आपने किसी को धन उधार दिया है तो आपको अपने पैसे वापस मिल सकते हैं।आपकी किस्मत चिट फंड या जुए के किसी अन्य रूप में आपको वितीय लाभ पंहुचा सकती है। छात्रों का करियर सही दिशा में आगे बढेगा या किसी भी परीक्षा में अगर वे बैठेंगे तो उन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »