28 Mar 2024, 22:56:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नवरात्रि के दौरान इन रंगो के कपड़े पहनकर करें माँ की पूजा, मनवांछित फल की होगी प्राप्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 1:01AM | Updated Date: Oct 18 2020 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक देश में शारदीय नवरात्रि की धूम रहेगी। नवरात्रि में माँ दुर्गा की विशेष पूजा -अर्चना की जाती है रंगो का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है हम आपको बताएंगे की नवरात्रि के 9 दिनों में किस रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है।

नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है इस दिन भक्तों को पिले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है इस दिन भक्तों को हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ दुर्गा के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है तीसरे दिन भूरे रंग के वस्त्रो को पहनना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि के चौथे दिन माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजा की जाती है इस दिन भक्तों को नारंगी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

नवरात्रि के पांचवे दिन माँ दुर्गा के पंचम स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है इस दिन भक्तों को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

नवरात्रि के छठे दिन माँ दुर्गा के षष्ठ स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा की जाती है इस दिन भक्तों को लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

नवरात्रि के सातवें दिन माँ दुर्गा के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा की जाती है इस दिन नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

नवरात्रि के आठवें दिन माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माता महागौरी की पूजा की जाती है इस दिन भक्तों को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

नवरात्रि के अंतिम दिन माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है इस दिन भक्तों को जामुनी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »