29 Mar 2024, 20:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 25 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2020 12:18AM | Updated Date: Sep 25 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही।  सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें। जितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा। लेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है। अपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जब तक आप दूसरों को अच्छी तरह खाना नही खिला लेते आपको तसल्ली नही होती लेकिन इतना ही ध्यान आपको अपना खुद का भी तो रखना चाहिए। अच्छा खाना खाएं,अच्छी नींद लें और खूब आराम करें जिसकी आपके शरीर को लम्बे समय से जरूरत है। कुकिंग क्लासेज ले सकते हैं ताकि आपको अपना मनपसंद खाना तैयार करने और खाने की प्रेरणा मिले।  जहां जरुरत नही है वहा बिना बात अपने स्वास्थ्य की चिंता कर व्यर्थ तनाव न पालें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज रोमांस के लिए बहुत अच्छा समय है।  आपको अपने पार्टनर को यह दिखाने की जरूरत है कि आप उन्हें या इस रिश्ते को गंभीरता से महत्व देते हैं।  यह सही समय है कि आप इसके लिए अतिरिक्त कोशिश करें ताकि आपके पार्टनर को भी यह बात महसूस हो।  आज आपकी रोमांटिक लाइफ एक अन्तरंग डिनर , किसी रोमांटिक भाव –भंगिमा या गिफ्ट से नए मुकाम पर पहुंच सकती है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपके कार्यस्थल पर तनाव का माहौल है। यह तनाव का माहौल आपकी वजह से नहीं बल्कि , व्यापार में कुछ भारी नुकसान की वजह से हो सकता है। अपने आप में नकारात्मक ऊर्जा न भरे बल्कि इसके बजाय नकारात्मक विचारों की इस लहर के घेरे में आ रहे हैं, उन सभी लोगो को प्रेरित करने का प्रयास करें। आपके खर्चो का प्रबंधन करने के लिए विभिन्न स्रोतों से आवश्यक धन की प्राप्ति होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »