29 Mar 2024, 02:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 22 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2020 12:08AM | Updated Date: Sep 22 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी।  आप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे।  अपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे।  जहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें।   अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है।  विवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैं। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शक्तिशाली हैं।  इसीलिए जो आपका लक्ष्य है उसे अब पाने की कोशिश करें।  केवल अपने लुक्स के प्रति ही जागरूक न रहें।  अपने आसपास लोगों से उन समस्याओं के बारे में भी बात करने की कोशिश करें जो आपको एक्सरसाइज करते वक्त होती हैं।  इससे आपको कई तरह के समाधान प्राप्त होंगे,जो आपको सबसे अच्छा लगे उसे अपना सकते हैं।  
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
अब समय आ गया है कि आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर उन सारे मुद्दों को सुलझा लें जो अबी हाल फिलहाल दोनों को परेशान करते आ रहे हैं।   ये बातें आप दोनों की भावनाओं और एक दुसरे के प्रति समर्पण को लेकर हो सकती हैं।   यह सामान्य से दिखने वाले घरेलू मुददों के बारे में भी हो सकती हैं जिसे आप दोनों नजरंदाज कर रहे हो।  सच बात यह है कि अब आप दोनों को मिलकर ही कोई कदम उठाना होगा।  
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काम और कार्य क्षेत्र के हिसाब से काफी हद तक शांत रहेगा।  आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी जिसके तलाश आपको काफी समय से थी।  इस समय की आप सराहना करे और इसे मनोरंजन में बिताये और उन खुशनुमा पलो को भी याद करे जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में महसूस किये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »