29 Mar 2024, 14:19:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 22 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2020 12:04AM | Updated Date: Sep 22 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी।  आपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं।  सुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय है। ख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें।  
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको यह बात समझ आ जायेगी कि केवल जीवनशैली में छोटे छोटे बदलाव लाने भर से ही आप अधिक खुशहाल और स्वस्थ जीवन बिता सकते हैं।   जिस आदत के बारे में आप जानते हैं कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है ,उसे छोड़ दें।  आप अपने भीतर उसे छोड़ने की ताकत महसूस कर सकते हैं।   अगर आप पहले से ऐसी कोई आदत छोड़ चुके हैं तो अब आपको इन बदलावों का अच्छा असर अपने शरीर और मन दोनों पर दिखना शुरू हो जाएगा।  
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अतीत के किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मुलाकात करेंगे जिसका आपके साथ एक करीबी रिश्ता रहा है। इस मुलाकात की वजह से आप अपने मौजूदा संबंधों की गतिशीलता को बढ़ा सकते है या उसका स्वरुप पूरी तरह से बदल सकता है या पुराने रिश्ते का नवीनीकरण करके एक नई शुरुआत को चिह्नित कर सकते हैं। आप अपनी भावनाओं पर ध्यान दे , उसे छिपाए नहीं , और इस तरह से आप एक बेहतर दिन को को जी पाएंगे। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आप कुछ समय से एक बदलाव पर विचार कर रहे है। आज आप एक ऐसे अवसर को देखेंगे जो आपको आकर्षित करेगा।  सक्रिय रहे और निर्णय ले।  आपको एक साक्षात्कार कॉल भी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास और विषय ज्ञान के साथ, एक साक्षात्कार को उतीर्ण करना आपके लिए कभी समस्या नहीं रही है। तो, पहला कदम उठाइए और निर्णय ले।  एक सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय अपने धन का ध्यान रखे और सावधान रहें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »