19 Mar 2024, 14:06:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मंदिर में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ, नहीं तो..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:48AM | Updated Date: Aug 11 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्सर लोग मन की शांति और भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाते हैं। हिंदू हो, मुस्लिम या क्रिश्चियन सभी धर्म के लोग ईश्वर पर आस्था रखते हैं। मन को शांत करने के लिए व्यक्ति मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या चर्च जाता है। सनातन धर्म में माना जाता है कि भगवान के दर्शन के साथ ही व्यक्ति को पुण्य भी प्राप्त होता है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम मंदिर में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिससे हमें भगवान का आशीर्वाद और पुण्य दोनों ही नहीं मिलते हैं। आखिर मंदिर में इन बातों का ध्यान रखना होता है बेहद जरुरी-

1. किसी के सामने न हों खड़े- मंदिर में हमेशा भक्ति-भाव के साथ जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति भगवान के दर्शन कर रहा हो तो उससे आगे निकलकर उसके सामने नहीं खड़े होना चाहिए।

2. उल्टे हाथ की ओर से परिक्रमा- ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, परिक्रमा हमेशा उल्टे हाथ से शुरुकर सीधे हाथ की ओर खत्म करनी चाहिए।

3. बेल्ट न पहनें- मंदिर जाते समय बेल्ट या चमड़े से बनी कोई चीज नहीं ले चाहिए। चमड़े को अशुद्ध माना जाता है।

4. मूर्ति के सामने न आएं- मंदिर में कभी भी भगवान की मूर्ति के सामने नहीं खड़े होना चाहिए। मान्यता है कि भगवान की मूर्ति से तेज ऊर्जा निकलती है। जिसे मानव का सहनकर पाना असंभव होता है।

5. मंदिर में जोर से बोलना या हंसना- कहा जाता है कि मंदिर में कभी भी जोर से हंसना या बात तकरना नहीं चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो कई लोगों को पूजा में बाधा आती है। ऐसा करने से भगवान रुठ सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »