24 Apr 2024, 00:50:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 09 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:01AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल

पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा। कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें,यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे। 

 

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आपको आज यह महसूस होगा कि सेहत का सम्बन्ध शरीर की बजाय मन से अधिक है। आप इसे समझने के बाद अपनी चिंता तथा तनाव से छुटकारा पाने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे और इससे न केवल आपका स्वास्थ्य बल्कि प्रवृति में भी सुधार होगा। कोई प्रेरणादायक टेप सुनें या आरामदायक मसाज की योजना बनाएं। त्वचा सम्बन्धी छोटी समस्याएँ जैसे मुंहासे आदि आपको परेशान कर सकते हैं। 

 

वृषभ प्यार और संबंध राशिफल

आज अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएं। दिन आलस और आराम से भरा रहेगा। अगर आप कुछ स्पेशल करने की योजना नही भी बनाते तब भी आप अपने पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा समय बिताकर इसे स्पेशल बना लेंगे। आज महत्वपूर्ण मुद्दों को भी एक तरफ रखकर जिन्दगी की छोटी छोटी खुशियों का मजा लें। आपको संतुष्टि और काफी आनंद महसूस होगा। 

 

वृषभ कैरियर और धन राशिफल

आपके भावनात्मक व्यवहार की वजह से आपका कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। आप इसके आदि हो चुके है और इस से छुटकारा पाने में आपको समय लगेगा। अपनी इस संवेदनशीलता का आसपास के अन्य लोगों के प्रति समानुभूतिक रहकर इसका लाभ आप उठा सकते है। खाली समय में अचल संपत्ति में निवेश के लायक जगह आप तलाश सकते है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »