25 Apr 2024, 01:12:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 09 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:00AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है। आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी। अगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज अपच से जुडी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं लेकिन आपको यह समझना होगा कि वास्तविक समस्या आपके पाचन तन्त्र की नही,बल्कि उस तनाव तथा चिंता के कारण है जिससे आप जूझ रहे हैं। उसी ये ये स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। इसीलिए अपने भोजन को बदलने की जगह कुछ मानसिक शांति देने वाले व्यायाम आपके लिए लाभकारी होंगे। सांस वाले व्यायाम विशेष लाभ देंगे। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा कर सकते हैं। अपने बच्चो को खिलाने या उनकी मनपसंद जगह पर पिकनिक के लिए ले जाएँ। अपने माता-पिता या बहन -भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अन्तरंग मुलाकात के नाम कर दें। आप आज अपने पार्टनर की भावनाएं गहराई से टटोल सकते हैं। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
उद्यम पूंजीपतियों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता हैं! लोग आपकी विचारधारा से प्रभावित होंगे लेकिन अपनी बातो को उनके ऊपर न थोपे। हालांकि आपको धन मिलने में देरी हो सकती है परन्तु ये धन आपको मिलने की उम्मीद है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »