आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं। लेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें ,लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे। रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है,लेकिन इससे परेशान न हों। आपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा,केवल इसमें देरी हो सकती है। ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत इस समय बहुत अच्छी है लेकिन बदलते हुए मौसम से सावधान रहें। ऐसा लग रहा है कि आपको साइनस य आईसी ही कोई बीमारी हो सकती अहि जो अभी तो शुरूआती स्थिति में ही है लेकिन अगर आप इसके प्रति लापरवाही बरतेंगे तो यह गंभीर रूप ले सकती है। गरम और धूलरहित वातावरण में रहने की कोशिश करें।
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप में सामाजिक ऊर्जा की अधिकता रहेगी और आप अपने साथी के साथ लोगो से मिल सकते है। एकरसता आपके स्वभाव में नहीं है। कुछ नवीन करने की कोशिश करे क्यों की बोरियत आपके सम्भंधो पर हावी होती धिक रही है। व्यावसायिक और कार्य क्षेत्र से संभंधित मामले एक जबरदस्त गति से आगे बढ़ रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है , मानो आप इस बवंडर में फंस गए हैं। आप ध्यान से देखे , आपका साथी किनारे पर आपका इंतजार कर रहा है।
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपकी भलाई इसी मैं है की , यदि आवश्यक हो तो आप सतर्क या यहां तक कि विद्रोही हो जाये। जो लोग अपने आपको ज्यादा जानकर या जानकारियों से पूर्ण मानते है वे आज के दिन ऐसी गलतिया कर सकते है , जिससे पार पाना मुश्किल साबित हो सकता है। उनके आदेश का पालन करना आपको मुसीबत में ला सकता है। आपके व्यय अब नियंत्रण में है जिसके लिए आप लंबे समय से तरस रहे थे।