29 Mar 2024, 16:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 04 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:15AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे। यह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा। अपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है। शुभ रंग सफ़ेद है। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में बदलाव के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आप आज नई शारीरिक एक्सरसाइज और दुसरे कार्यकलाप शुरू कर सकते हैं। आज आपमें अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल का जोश देखने को मिलेगा हालाँकि आपको यह भी समझना चाहिए कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और एक में दिक्कत होने पर दूसरा ठीक नही रह सकता|
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने सम्बन्ध के बारे में स्पष्टता से देखने और कोई सटीक फैसला लेने के लिए अपना बनावटी चश्मा उतारकर देखना होगा। किसी भी सम्बन्ध को यह मानकर कि यह तो होना ही था या फिर केवल सामजिक दबाव के चलते सहन न करें। यह जांचने की कोशिश करें कि क्या आप इससे खुश हैं ? अगर इसका जवाब नही है तो इस रिश्ते से बाहर आने का यह सबसे अच्छा समय है। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपका धैर्य , कर्तव्य और जिम्मेदारी की अपनी भावना आपके रास्ते में आ रही सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी। आपको अपने हास्य क्षमता को जागृत करना होगा ताकि आपका कार्य क्षेत्र में एक अच्छे माहौल का निर्माण हो सके जिससे की आप आराम से अपने कार्य को कर सके। दिन के अंत में एक गंभीर वित्तीय लाभ का मौका आपको मिल सकता है
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »