29 Mar 2024, 15:41:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन दो राशियों की आपस में कभी नहीं बनती, हमेशा होते है लड़ाई-झगड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 8:44AM | Updated Date: Jun 1 2020 8:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिषशास्त्र में राशियों का बहुत महत्व बताया गया है। राशि के आधार पर किसी भी व्यक्ति के बारे में कई बाते बताई जा सकती है। इतना ही ज्योतिष में ये भी बताया गया है कि किन राशियों में आपस में बैर भाव होता है, तो किनमे कभी नहीं बनती। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनमे कभी तालमेल नहीं बैठता। यदि इन राशियों के जातक आपस में विवाह भी कर ले, तो उनका जीवन सुखद होगा। ये कहना मुश्किल होता है।

मेष और वृश्चिक- मेष राशि के जातक थोड़े अपने में ही रहते है। ये अपने पार्टनर को चुनने में बड़ा समय लेते है। साथ ही कई बार इनमे नखरे भी देखने को मिलते है। इन्हे अपनी बाते किसी से शेयर करना पसंद नहीं होता है। वहीँ इसके विपरीत वृश्चिक राशि के लोग मस्तमौला और आजादी पसंद होते है। शायद यही वजह है की इनकी राशियों की आपस में कभी नहीं बनती है। इन्हे अपनी अकड़ में रहना पसंद होता है।

वृषभ और सिंह- सिंह राशि के जातक थोड़े गुस्सैल किस्म के होते है। इन्हे छोटी छोटी चीजों पर बहुत ही जल्दी गुस्सा आ जाता है। वहीँ इसके विपरीत वृषभ राशि के लोग शांत किस्म के होते है। ये विवादों से दूर रहना ही पसंद करते है। इसके अलावा सिंह राशि के जातक किसी भी काम को करने से पहले सोच विचार नहीं करते। जबकि वृषभ राशि के लोग गहन विचार के बाद ही कोई कदम उठाते है। इसी वजह से इन राशि के जातको की आपस में कभी नहीं बनती।

कर्क और मेष- इन दोनों ही राशियों के जातको के विचार एक दूसरे से बिलकुल भिन्न होते है। जहाँ मेष राशि के जातक अपनी जिंदगी को एक बंद किताब बनाकर रखना चाहते है, वहीँ कर्क राशि वाले अपनी हर बात लोगो से शेयर कर देते है। इन राशियों के जातक यदि विवाह के बंधन में बंध भी जाते है, तो कई बार मतभेद की वजह से इनके तनाव की स्थिति बनने लगती है। ऐसे में इनका एक साथ टिकना मुश्किल होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »