29 Mar 2024, 16:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 26 मई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 12:04AM | Updated Date: May 26 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं। प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें। अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें। अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें। आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप भावनात्मक रूप से बिलकुल शक्तिशाली हैं। आपको इस मौके का प्रयोग अपने सम्पर्क में आने वाले हर व्यक्ति के लिए प्यार और देखभाल दिखाने के लिए करना चाहिए लेकिन आपको यह सब करने से पहले मैडिटेशन करके अपनी क्षमता को कोई रास्ता देना चाहिए। अगर आप मूड में हैं तो अपनी इस ऊर्जा का उपयोग अतिरिक्त एक्सरसाइज करके भी कर सकते हैं। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएँ। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
कुछ समय से आपके व्यय बढ रहे थे पर आज से आप इन सब में एक खुशनुमा बदलाव देखेंगे। आखिरकार आपका भाग्य आपका साथ देगा और आपके खर्चे काफी हद तक नियंत्रण में आयेंगे और माहौल बदलता हुआ सा नजर आएगा जिससे आपकी आमदनी बढेग़ी पर आपको अत्यधिक सावधानी से आगे बढ़ना है। जल्दबाजी में लिए गया हुआ कदम आपको पीछे की और धकेल सकता है जिससे आपके धन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »