19 Apr 2024, 21:21:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:12AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें,इससे जो निष्कर्ष निकलेगा ,उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नही रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ। इधर –उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी व्यस्त तो हैं लेकिन इसके कारण अपनी एक्सरसाइज को न छोड़ें। जिम में आज नई मशीन पर मेहनत करके देखें। आप फिटनेस के साथ साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी करते या मार्शल आर्ट सीख सकते हैं। अगर मार्शल आर्ट सीखने की योजना बनाते हैं तो अपनी रूटीन एक्सरसाइज को कुछ दिन के लिए छोड़ दें,नियमित जिम कार्यक्रम फिर उसके बाद शुरू करें। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
अब समय आ गया है कि आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर उन सारे मुद्दों को सुलझा लें जो अबी हाल फिलहाल दोनों को परेशान करते आ रहे हैं। ये बातें आप दोनों की भावनाओं और एक दुसरे के प्रति समर्पण को लेकर हो सकती हैं। यह सामान्य से दिखने वाले घरेलू मुददों के बारे में भी हो सकती हैं जिसे आप दोनों नजरंदाज कर रहे हो। सच बात यह है कि अब आप दोनों को मिलकर ही कोई कदम उठाना होगा। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आप इस समय शांति में नहीं हैं। आपके दिल और दिमाग के बीच एक निरंतर युद्ध है की किस तरह से नैतिक और तार्किक रूप से सही निर्णय लिया जाये। अपने दिल की बात सुने और अपने मन को शांत करने के लिए कुछ करे। अपने आप को एक नई जिम्मेदारी सौपे। अगर आप बिना सोच के खर्च करेंगे तो आपको वित्तीय परेशानी हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »