29 Mar 2024, 19:27:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:08AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको समय फिलहाल रेंगता हुआ महसूस हो रहा है। लेकिन धीरज रखें और अपनी उत्सुकता भी बनाये रखें। हालाँकि आपको अपने किसी वादे या किसी निजी सम्बन्ध की खातिर कुछ समय के लिए अपने लक्ष्यों को एक तरफ करना पड़ सकता है। अपने साथी के साथ विवादों और गलतफहमियों से बचें। अधिक परेशान न हों,थोडा सा योजना बनाकर चलेंगे तो आसानी से अपने दोनों एजेंडा पूरे कर पायेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। आप सोचेंगे कि आज बस मैं घर के आरामदायक माहौल में ही रहना चाहता हूँ। जिन चीजों से आप सुरक्षित महसूस करते हैं वे आप से दूर हो जायेंगी लेकिन चिंता न करें। आप अपनी प्रिय चीजों से केवल अस्थायी तौर पर दूर हो रहे हैं। अपने दिल की तो सुनें ही लेकिन फिटनेस पर ध्यान देना भी न भूलें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके संबंधों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर आप पहले से किसी सम्बन्ध में हैं तो ध्यान से यह सोच लें कि आपको इसे आगे बढाना है या इससे बाहर निकलना है ताकि बाद में किसी बुरी स्थिति में न फंसें। अगर आप अकेले हैं तो यह समय कोई नया रिश्ता शुरू करने के लिए ठीक नही है क्योंकि अभी आप सिग्नल को सही नही पढ़ पायेंगे। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज अपने कार्य से संबंधित कारणों से अपने निवास स्थान में परिवर्तन की सम्भावना है। आपको पदोन्नत किया जा सकता है और एक अलग क्षेत्र के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है या आप कोई दूसरी नौकरी को ग्रहण कर सकते है। आप एक पेशेवर सलाहकार या अपने किसी करीबी से आज कैरियर से संबंधित सलाह ले सकते हैं। अगर आप इस सलाह पर पर्याप्त ध्यान देंगे तो आप काफी लाभान्वित हो सकते है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »