29 Mar 2024, 04:01:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनिवार के दिन ये 6 राशि वाले रहें सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:51PM | Updated Date: Mar 31 2020 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क 
आज के लिए आपको काफी सोच समझकर काम लेना होगा। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा जिससे आप पूरी उर्जा में दिखाई देंगे लेकिन कामों में विलंब होने से मन दुखी हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है और जो लोग प्रेम जीवन में भी हैं, उन्हें भी आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपने विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार के मामले में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा।
सिंह 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में मजबूती रहेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ लोगों को ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। नई नौकरी की तलाश भी करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी मिलेगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार में किसी बात को लेकर गहन विचार विमर्श हो सकता है, जिसका असर आपकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ेगा।
 कन्या 
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। कामों में अटकाव रहेगा तथा योजनाएं सिरे चढ़ने में समस्या आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में आपको अपने अच्छे काम से अपनी इमेज बनानी पड़ेगी। व्यापार के मामले में दिन हल्का-फुल्का फायदेमंद साबित होगा। इनकम सामान्य रहेगी।
तुला 
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परेशानियों से निजात मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में दिन उन्नति दायक साबित होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रिय से दिल की बातें करेंगे। रोमांस का अवसर भी मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत के साथ दिमाग लगाकर प्रयास करना होगा, तभी सफलता हासिल होगी।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा लेकिन बोलचाल में व्यावहारिकता और अकड़ आपको परेशानी में डाल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर परिवार वाले मन ही मन एक दूसरे पर आक्षेप लगाने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो अपने बॉस की नजरों में बने रहने के लिए आपको और अच्छा काम करके दिखाना पड़ेगा।
धनु
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आप किसी बात को लेकर अकड़ में रहेंगे, जिससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं। काम के सिलसिले में आप को और अधिक ध्यान से काम करना जरूरी होगा, तभी नतीजे बेहतर मिलेंगे प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव बना रह सकता है। परिवार का माहौल सुख शांति देगा। गाड़ी सावधानी से चलाना ही बढ़िया रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »