20 Apr 2024, 17:14:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:07AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें। ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो। शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें। कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें। 
 
आज चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आपको गिरने और दुर्घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सावधान रहना होगा। डॉक्टर के पास जाना होगा। स्वास्थ्य की उपेक्षा ना करें नही तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आपको अपने करीबियों में से भी किसी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। चिंता न करें,यह अस्थायी चरण है और समय पर सही कदम उठा लेने से आप आसानी से अपनी समस्याएँ सुलझा लेंगे। 
 
ग्रहों के प्रभाव के कारण आपके प्रेम की जिंदगी में एकदम से तीव्रतम ऊर्जा का संचार होगा।   आपका साथी काफी आक्रामक रवैया अपना सकता है और आप इस बात से अनभिज्ञ रहेंगे की किस तरह से आप इसे संभाले।   अगर आप एकल है , तो आप उस व्यक्ति के साथ जा सकते है जिससे आप अभी तक दूर रहते और परहेज करते थे।   आज का दिन अपने रिश्तो के साथ प्रयोग करने के लिए भी उचित है , अगर आपने अभी तक इसकी योजना नहीं बनायीं थी।  
 
आप अपने कार्य स्थल की जिंदगी में अपने आप को फंसा हुआ महसूस करेंगे।  आपने अपने लिए उस कार्य क्षेत्र या करियर की कल्पना नहीं की थी जिसमे आप अभी कार्य कर रहे है।   आप अपने जुनून को पाने के लिए अचानक अपनी नौकरी का त्याग कर सकते है , हालाँकि ग्रहो के विपरीत प्रभाव के कारण ये समय निर्णय लेने का नहीं है।   आपके वित्त एवं धन की स्थिति में अचानक परिवर्तन आ सकता है
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »