28 Mar 2024, 18:27:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:23AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं। आपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं।  आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा।  हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है। 
 
आपकों अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी आदतें सुधारनी होंगी नही तो आपकी सेहत खराब हो सकती है,अगर एक बार आपकी सेहत खराब हो गई तो आप आसानी से इसे संभाल नही पायेंगे। अपने लिए व्यवहार और डाइट सम्बन्धी पैटर्न का एक खाका सा बना लें और हर रोज यह देखें कि आप इससे अलग नही तो जा रहें हैं।हालाँकि यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो केवल ताजा पका हुआ खाना ही खाएं।
 
आप जितना समय अपने पार्टनर को देना चाहते हैं , अपने व्यस्त सेड्युल तथा कई बाहरी कारणों के चलते उतना समय नही दे पायेंगे। आपका अधिकतर समय अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरी करने में ही निकल जाएगा। अपनी भावनाएं अपने पार्टनर को बताना न भूलें और आप पायेंगे कि वह आपकी सोच से भी कहीं अधिक समझदार हैं।
 
आज के दिन की शुरुआत उल्लेखनीय होगी।  आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की पेशकश की जा सकती है और भाग्यशाली लोगों को नई नौकरी के अद्भुत अवसर प्राप्त हो सकते है। आपकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा चारो और हो रही है और ये समय इसका फल पाने का समय है।  वितीय स्थिति में धन के प्रवाह की वजह से मजबूती आने की संभावना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »