29 Mar 2024, 12:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:32AM | Updated Date: Feb 23 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो। लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी।अप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है।
 
अब आपके लिए खुद को संवारने और खुद का ध्यान रखने का समय है।आप अपनी अच्छी सेहत को हलके में लेते रहे हैं लेकिन अब आपको यह समझना होगा कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देने से वे भविष्य में बड़ी समस्याओं में बदल जायेंगी।आप आज तक किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ में घरेलू नुस्खों से ही काम चलाते रहे हैं और इससे आपको फायदा भी हुआ है लेकिन अब आपको अपनी समस्याओं के संतोषजनक समाधान के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है।
 
बाहर जाएँ और अपने प्रिय के साथ कुछ साहसिक करने की योजना बनाएं। आप जो कुछ भी करेंगे , आपको बहुत मजा आयेगा। इससे आप और आपके पार्टनर के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है। आपको अपने नए अनुभवों और भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ बांटना अच्छा लगेगा।
 
आपके अहं को आज पूरी तरह से तृप्ति मिलेगी क्योंकि आपके नेतृत्व और संगठन के लिए बहुमूल्य योगदान के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा। आप परदे के पीछे रहकर अच्छी तरह से काम नहीं कर सकते है , इसलिए आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता अपने विभिन्न मुद्दों में जिस पर आप अभी कार्य कर रहे है , दिखानी होगी। कल जो आपने गलतियां करी थी , उन पर आपको अपने ऊपर कुछ हास्य होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »