29 Mar 2024, 17:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:23AM | Updated Date: Feb 19 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें।आज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है।दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा। आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है।
 
आपको किसी बुजुर्ग मित्र या सम्बन्धी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं इसीलिए यह समय उनके संपर्क में रहने के लिए बिलकुल ठीक है। इसी तरह ,आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहना होगा। आप खाने की महता को आज महसूस कर पायेंगे और संतुलित खाने अपनाने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे। इससे आपके और आपके परिवार की सामान्य सेहत में काफी सुधार होगा। 
 
एक ऐसे रिश्ते को आगे की तरफ सिर्फ इसलिए खीचना बेकार है , क्योंकि वो काफी लम्बे समय से है। आप अनिश्चितता और मानसिक अस्थिरता के कारण थोड़ा उदास रह सकते है। अपने आप को दोषी महसूस न करें। ऐसे रिश्ते के साथ चिपकना बेकार था। आगे बढे। अपने मन को स्थिर और मजबूत करे। अगर आप अपने को मजबूत बना लें तो आप इस रिश्ते से बाहर आ सकते है।
 
आज के दिन जो लोग सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते है उन्हें आगे बढ़ने के अच्छे अवसर एवं पदोन्नति मिल सकती है। अगर आपने सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी के लिए आवदेन किया हुआ है तो आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। ये समय किसी दूसरी नौकरी जैसे की प्रशासनिक कार्यो के आवेदन के लिए भी अछा है अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »