19 Apr 2024, 04:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 1:22AM | Updated Date: Nov 9 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पहचान और इज्जत भी मिलेगी।वित्तीय स्थिति बेहतर होगी, ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी। वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है। सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल क्र पायेंगे। आज अपने परिधान में नीला रंग शामिल करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। आप पिछले कई दिनों से अपनी डाइट में काफी सारे अंतर लाने के बारे में सोचते रहे हैं लेकिन कई तरह के संदेहों ने आपको रोक रखा है। आज आपके सभी संदेह दूर हो जायेंगे और आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपको अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए क्या करते रहना है। इससे आपकी जीवनशैली पूरी तरह बदल जायेगी। जो नया तरीक अआप अपनाने वाले हैं वो शुरुआत में अजीब सा लगेगा पर आपके लिए सबसे लाभदायक यही है।

आज माहौल में ही रोमांस बिखरा हुआ है। आप बहुत सारे मनोरंजक और मजेदार आदमियों के संपर्क में आयेंगे और इनमें से किसी एक के साथ मुलाकात सार्थक साबित हो सकती है। जिनका सम्बन्ध पहले से बना हुआ है वे अपने पुराने सम्बन्ध में अन्तरंग डिनर या पिकनिक पर जाकर एक नयी जान फूंक पायेंगे। आपका पार्टनर पिछले कई दिनों से कुछ खिंचा खिंचा सा है लेकिन आज स्थिति में सुधार होगा। आज आपको विभिन्न भूमिकाओं का क्रियान्वन करना पड सकता है इसलिए दोस्तों से मदद लेने में संकोच न करे। वे सफलता के रास्ते पर आपको एक मजबूत समर्थन दे सकते हैं। छात्रों के लिए ये एक अच्छा दिन हो सकता है और उन्हें एक प्रतिष्ठित संस्थान से डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त हो सकती है। इन स्थितियों की वजह से उच्च भुगतान नौकरियों में अवसर बढ़ेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »