28 Mar 2024, 14:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का बुधवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 2:18AM | Updated Date: May 22 2019 2:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- त्योहारों के इस मौसम में आपने खूब मजे किये हैं। अब आपके लिए अपने शरीर को कुछ हल्का करने का समय है ताकि आप फिर से उतने ही उर्जावान महसूस करें।  कच्चे फल और सब्जियां अधिक खाएं। केफीन और अल्कोहल वाले पेय पदार्थों से दूर रहें ।  अपने भीतर उर्जा का अनुभव करें और सकारात्मकता का प्रसार करें। साथ ही ,अपने परिजनों को भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने को प्रेरित करें,उन्हें भी आपकी सहायता की आवश्यकता है।
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल- आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा कर सकते हैं ।  अपने बच्चो को खिलाने या उनकी मनपसंद जगह पर पिकनिक के लिए ले जाएँ। अपने माता-पिता या बहन -भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अन्तरंग मुलाकात के नाम कर दें। आप आज अपने पार्टनर की भावनाएं गहराई से टटोल सकते हैं।  
 
मकर कैरियर और धन राशिफल- आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है और आप समझ नहीं पा रहे है की ऐसा क्यों हो रहा है। नए सिरे से इसे शुरू करना सबसे अच्छा उपाय है। सबसे पहले आप अपना बायो डेटा ढ़ंग से तैयार करे और इसे सबसे अधिक प्रासंगिक व्यक्ति को दे , जो की आपने अभी तक नहीं किया है। इस समय आपको अपने करियर को नियंत्रण में लेने की जरूरत है बजाय की यादृच्छिक घटनाए आप पर हावी हो।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »