18 Apr 2024, 11:00:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में दो लड़कों ने चुराया प्लेन, कम ऊंचाई पर उड़ा कर किया लैंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 1:11PM | Updated Date: Nov 25 2018 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साल्ट लेक सिटी। अमेरिका के उटाह राज्य में दो लड़कों ने छोटे आकार और सिंगल इंजन वाला स्पोर्ट एयरक्राफ्ट चुरा लिया। काफी कम ऊंचाई पर प्लेन उड़ाने के बाद दोनों ने उसे स्थानीय एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। 14 और 15 वर्ष के दोनों नाबालिग लड़के फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर खड़े विमानों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
 
50 किलोमीटर तक ले गए
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने उटाह के उत्तर पूर्वी शहर जेंसन स्थित निजी एयरस्ट्रीप (विमान लैंड कराने वाला फील्ड जहां एक ही रनवे होता है) से विमान चुराया। वे उसे एक हाईवे के ऊपर काफी कम ऊंचाई पर उड़ाते हुए 50 किलो मीटर तक ले गए। दोनों लड़के विमान को और आगे ले जाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने विमान मोड़ लिया और वर्नल के स्थानीय एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।
 
अभी आरोप तय नहीं किए
अभी दोनों को बाल बंदीगृह में रखा गया है। उनके ऊपर अभी कोई आरोप तय नहीं किए गए हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें विमान चलाने का अनुभव था या नहीं। बताया जा रहा है कि दोनों साल्ट लेक सिटी के पास वास्टक फ्रंट के रहने वाले हैं। जेंसन में वह अपने दोस्तों के साथ रह रहे थे।
 
अगस्त में सिएटल एयरपोर्ट से भी चुराया गया था विमान
बीते अगस्त में एयरलाइन में काम करने वाले एक व्यक्ति ने सिएटल एयरपोर्ट से बॉमबार्डियर क्यू 400 कमर्शियल विमान चुराया था। करीब एक घंटे तक विमान उड़ाने के बाद उसने उसे क्रैश करा दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »