29 Mar 2024, 18:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रैंप पर एक खूबसूरत बिल्ली ने किया कैटवॉक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 11:48AM | Updated Date: Oct 29 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। कैटवॉक का ख्याल आते ही हमें रैंप पर इतराती मॉडलों के चेहरे याद आते हैं, लेकिन क्या कभी आपने रैंप पर कैट को कैटवॉक करते देखा है। अगर नहीं देखा एक ऐसा ही वीडियो देखें जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बिल्ली का कैटवॉक तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में देखने को मिला। रैंप पर चल रही मॉडलों के बीच अचानक एक बिल्ली आ गई जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
 
पहले तो वह चुपचाप अंगड़ाई लेती रही और फिर कैटवॉक शुरू कर दिया। उसे ऐसा करते देख मॉडल भी अपनी मुस्कराहट नहीं रोक पाईं। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से इस दिलचस्प नजारे को रिकॉर्ड कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »