28 Mar 2024, 21:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

4000 साल पहले की गई ग्राहक की शिकायत का मिला सबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 12:17PM | Updated Date: Aug 24 2018 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ग्राहक के तौर पर शिकायत करते समय अगर आपको कभी यह महसूस हुआ है कि यह सब आपके साथ पहली बार हो रहा है तो आप गलत हैं। कस्टमर कंप्लेन का तकरीबन 4000 साल पुराना सबूत ब्रिटेन के म्यूजियम में रखा हुआ है। यह एक मिट्टी का टैबलेट है, जो तांबे की खराब क्वालिटी के लिए लिखा था। इसमें ग्राहक ने लिखा था कि व्यापारी ने जिस तरह के तांबे के बारे में बताया था, वैसा दिया नहीं। यह शिलालेख 1750 ईसवीं का बताया जाता है। 
 
लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखा यह मिट्टी का टैबलेट 4000 साल पुराना कस्टमर कंप्लेन है। इससे यह साबित होता है कि तब भी खराब कस्टमर सर्विस जैसी समस्याएं मौजूद थीं और लोग तब भी शिकायत करते थे। यह टैबलेट दक्षिणी इराक के तेल अल-मुक्कय्यार से मिला था। इसे 4000 साल पहले मेसोपोटेमिया सभ्यता के उर शहर के रूप में जाना जाता था। ब्रिटिश म्यूजियम में इस टैबलेट को आर्टिफैक्ट 131236 नंबर के साथ रखा गया है। 
 
बेबिलोनियन जमाने का ये टैबलेट नन्नी नाम के व्यक्ति ने ईया नसीर के लिए लिखा है। इस टैबलेट पर नन्नी ने शिकायत की है कि नसीर ने उसे कच्ची धातु का गलत ग्रेड का तांबा भिजवा दिया है। साथ ही इसमें एक अगले शिपमेंट के गलत रास्ते पर चले जाने और लेट होने की शिकायत की गई है। लोगों के बीच सवाल-जवाब का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट रेडिअ पर इस टैबलेट की रिपोर्ट पिछले हफ्ते छपी थी। यह टैबलेट 11.6 सेंटीमीटर ऊंचा और 2.6 सेंटीमीटर मोटा है। इसमें लेखन के शुरूआती चरण में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अक्काडियन में क्यूनीफॉर्म स्क्रिप्ट में लिखावट दर्ज है। इसमें दर्ज शिकायत का अनुवाद समझने के लिए एक लिंक भी दिया गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »