19 Apr 2024, 16:06:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बच्ची की आंखों निकल रही है चीटियां, डॉक्टर परेशान, ज्योतिष ने बताया यह कारण...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 2:36PM | Updated Date: Mar 8 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेनरु। दुनिया में अजीब-अजीब तरह की बीमारियां होती है। इनमें से कई बीमारियों का तो हमने नाम तक नहीं सुना होता है। लेकिन जब इस तरह के मामले सामने आते है तो हर कोई जानकर हैरान हो जाता है। ऐसा ही एक अजीब मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र में सामने आया है। यहां रहने वाली 11 साल की एक लड़की की आंखों से पीछले 10 दिनों से बाईं आंख से लगातार चीटियां निकल रही है। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए है।  11 साल की अश्वनी की आंख से अब तक करीब 60 चीटियां निकाली जा चुकी हैं। खबर के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के वेनुरू के पास स्थित एक गांव में रहने वाली अश्विनी की आंख से कुछ समय पहले मरी हुई चीटियां निकलने लगीं। इस वजह से बच्ची को दर्द और जलन की समस्या होने लगी। आंख से पानी भी आने लगा। इस अजीब समस्या से परेशान होकर उसके माता-पिता पहले उसे ज्योतिषी के पास लेकर गए। ज्योतिषी ने बताया कि लड़की का परिवार नागदोष से पीड़ित है। इस वजह से लड़की की आंख से मरी हुईं चीटियां निकल रही हैं। वहीं डॉक्टर का कहना है, 'जब अश्विनी सोती हैं तो चीटियां उसके कान में घुस जाती हैं और फिर आंख से निकलती हैं।' डॉक्टरों ने बच्ची की आंख में आई ड्रॉप डाला गया लेकिन समस्या जस की तस है। इस समस्या के जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी तो सभी कोई हैरान हो गए और अब अश्विनी कोतुहल का विषय बन गई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »