16 Apr 2024, 21:27:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस देश में दो बीवियां रखने वाले को मिलता है इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 7:17PM | Updated Date: Mar 7 2018 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबूधावी। दुनिया के कई देशों में एक से ज्यादा शादी करने को गैरकानूनी माना गया है, लेकिन इन देशों के बीच एक देश ऐसा भी है जहां एक से ज्यादा शादियों को न सिर्फ मान्यता देता है बल्कि दो बीवियां रखने पर उन्हें इनाम भी देता है।

संयुक्त अरब अमीरात ऐसा देश है यहां की सरकार दो बीवियां रखने पर इनाम देती है। इस देश की सरकार ने दो शादियों को बढ़ावा देने के लिए इनाम देने का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस देश में ऐसी लड़कियों की तादाद ज्यादा है जो अविवाहित हैं। ऐसे में इस समस्या को कम करने के लिए सरकार एक से ज्यादा शादियों को बढ़ावा दे रही है ताकि सभी लड़कियों की शादी हो जाए। सरकार की योजना के मुताबिक दो शादियां करने वाले लोगों को शेख जायद हाऊसिंग प्रोग्राम के तहत मकान भत्ता दिया जाएगा। इस भत्ते का फायदा दूसरी बीवी को मिलेगा।

सरकार का मानना हैं कि अविवाहित लड़कियों के बढ़ने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस लिए ये योजना शुरू की गई है ताकि लोग इस से प्रत्साहित होकर दो शादियां करें।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »