26 Apr 2024, 00:55:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रातभर काम कर लौटी मां, बेटे को हवा में उड़ता देख सदमे में आई, जानिये वजह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 5:20PM | Updated Date: Mar 7 2018 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में एक मां रातभर काम करके जब घर लौटी तो अपने बेटे को देखकर हैरान हो गई। क्योंकि जब उसने अपने बेटे को दादी के साथ देखा तो वह अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर सकी। उसे लगा जैसे रातभर कंप्यूटर पर काम करने से उसकी आंखों खराब हो गई है। क्योंकि वह अपने बेटे को हवा में उड़ता हुए देख रही थी। इसके बाद उसने अपने बेटे और उसकी दादी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जिसे 100,000 से अधिक लोगों ने पसंद किया और 60,00 से अधिक लोगों ने उस फोटो पर कमेंट भी किए। उसे लगा जैसे उसके बेटे ने गुरुत्वाकर्षण बल पर विजय प्राप्त कर ली हो लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं था क्योंकि उसके बेटे ने जिस तरह का पेंट पहन रखा था वह सड़क के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। जिससे वह बच्चा हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद महिला ने लिखा 'अब से मैं बच्चे के कपड़े चुनने पर ध्यान दूंगी।' कई उपयोगकर्ताओं ने आश्चर्य व्यक्त किया कि छलावरण कितना प्रभावी था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »