17 Apr 2024, 01:29:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया में है एक ऐसी जगह यहां सजता है दुल्हनों का बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2018 4:44PM | Updated Date: Mar 6 2018 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुल्गारिया। आमतौर पर लोगो बाजारों में अपनी जरूरत के सामान की खरीददारी करने के लिए जाते हैं। दरअसल, लोगों को अपनी जरूरत का सामान यहां मिलता है, लेकिन यह सुनकर आप जरूर हैरान होंगे कि दुनिया का एक हिस्सा ऐसा भी है यहां बाजार में दुल्हन मिलती हैं। जी हां, बुल्गारिया के स्तारा जागोर नाम की जगह पर एक साल में चार बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां से कोई भी अपनी पसंद की दुल्हन को खरीदकर अपनी पत्नी बना सकता है।

दरअसल, दुल्हन के इस बाजार के सजने की पीछे की वजह आर्थिक स्थिति को बताया जाता है। यह मेला ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं है कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें। बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर ले जाया जाता है। बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती हैं।

 दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी पहुंचते हैं। दूल्हा पहले अपने पसंद की लड़की चुनता है और फिर उसे उससे बात करने का मौका दिया जाता है। लड़की पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लड़की के परिवार वालों को तय रकम दे दी जाती है। 

दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में यहां कई पुश्तों से चला आ रहा है। इस पर कानूनी रोक भी नहीं।

----दुल्हन खरीदने के भी है कुछ कड़े नियम

यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है। समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता। बाजार में वही परिवार होते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बाजार में लड़कियां अकेले नहीं आतीं। उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर होता है। आमतौर पर लड़के वाले दहेज लेते हैं, लेकिन यहां रिवाज उल्टा है। यहां लड़के को लड़की के परिवार को पैसे देने पड़ते हैं। बाजार में लड़के को पसंद आई लड़की को उसके परिवारवालों को भी बहू मानना होता है। इस नियम का पालन सख्ती से होता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »