19 Apr 2024, 08:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जोम्बी थीम पर मनाया बेटे का पहला जन्मदिन, लोगों ने किया ट्रोल, सच्चाई जानकर हुए शर्मिंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 4:31PM | Updated Date: Mar 5 2018 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिस्बेन। आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में रहने वाली एक महिला को अपने बच्चे का पहला जन्मदिन जोम्बी थीम पर मनाने के बाद उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना महंगा पड़ गया। तस्वीरों में बच्चा इंसानी मस्तिष्क के आकार का केक काटकर खाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद लोगों  ने महिला की जमकर खिंचाई कर दी। लोगों के अजीब कमेंट्स के बाद महिला ने इस तरह से जन्मदिन मनाने के पीछे की सच्चाई लोगों के सामने उजागर की जिसके बाद लोग शर्मिंदा हो गए। महिला ने लोगों को सलाह दी कि किसी भी बात की सच्चाई जाने बिना सवाल उठाना गलत है। मामला ब्रिस्बेन का है, यहां रहने वाली एमी लुईस ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन जोम्बी थीम पर मनाया और बेटे से इंसानी दिमाग के आकार का केट कटवा कर उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जब लोगों ने इस तरह के फोटो को देखकर सवाल उठाए तो एमी ने लोगों को इसके पीछे की घटना बताई। उन्होंने कहा कि जब मैंने मेरे बेटे को जन्म दिया तो यह मेरे लिए बेहद खुशी का पल था लेकिन कुछ मिनट के बाद ही यह खुशी गायब हो गई जब मैंने डॉक्टर्स को बातें करते सुना कि बच्चे की सांसे नहीं चल रही है, इसके बाद नर्सें द्वारा मेरे बेटे को मुझसे दूर कर दिया गया। यह देखकर मुझे पीड़ा हो रही थी, एक उम्मीद भी थी साथ ही मेरे अंदर गुस्सा भी था। इन सबके बावजूद लगातार डॉक्टर्स, नर्स मेरे बेटे को बचाने का प्रयास कर रहे थे। लगभग 13 मिनट के संघर्ष के बाद मेरे बेटे की सांसे आपस आई, डॉक्टर्स द्वारा किए गए प्रयास रंग लाए। यह 13 मिनट मेरे जीवन के सबसे मुश्किल पल थे। इसके बाद भी चार दिन तक मैंने मेरे बेटे को नहीं देखा था। चार दिन बाद डॉक्टर ने मुझे मेरा ‘मिरेकल जोम्बी बेबी’ दिया जब मेरे बेटे ने अपने छोटे-छोटे हाथों से मेरी नाक को छुआ तो वह पल मेरे जीवन का सबसे सुखद पल था। मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी लॉटरी लग गई हो, मुझे इस दुनिया की रानी जैसा अहसास हो रहा था। इसके बाद उन्होंने सोच लिया था कि वह अपने बेटे (फिनिक्स) का पहला जन्मदिन जोम्बी थीम पर ही मनाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »