20 Apr 2024, 18:27:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ये है दुनिया की सबसे तीखी आइसक्रीम, 18 साल से कम उम्र वाले नहीं खा सकते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 11:44AM | Updated Date: Mar 5 2018 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्कॉटलैंड का अल्दविच कैफे रेस्पाएरो डेल डियावोलो और ब्रेद ऑफ द डेविल नाम की दो स्पेशल आइसक्रीम तैयार की है। ये इतनी तीखी और स्पाइसी है कि इसे खाने के लिए बहुत सारी शर्तें रखी गई हैं। कैफे ने इसके लिए एक डिस्क्लेमर तक जारी किया है, इसमें लिखा है कि इससे निजी नुकसान, बीमारी और जान जाने तक का खतरा है। इसे खरीदने वाले कस्टमर के लिए जरूरी है कि उसकी उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। उसे आइसक्रीम खरीदने से पहले लीगल पेपर्स साइन करने पड़ेंगे।
 
ये लाल मिर्च की चटनी से भी 500 गुना ज्यादा तेज और तीखी है। इसे सर्वे करने वाले स्टाफ मेंबर्स तक बिना हाथों में ग्लव्स के इसे सर्व नहीं करेंगे। इस आइक्रीम के एक कप की कीमत 2 पाउंड यानी 177 रुपए हैं, जबकि एक कोन की कीमत 1.90 पाउंड है। ये आइक्रीम पारंपरिक इटैलियन रेपिसी से बनी है, जो 1936 में लिखी गई थी, जिसमें घर में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान इस्तेमाल होते हैं।
 
ग्लासगो में बने कैफे ओनर मार्टिन के भाई ली बंदोई ने बताया कि इस आइसक्रीम की शुरुआत इटली में हुई थी। इटली में डेविल्स ब्रिज नाम की जगह पर इटली की ये आइसक्रीम फैमिली मुलाकात करती हैं और इसकी चर्चा करते हैं कि कैसे उनका ये साल बीता। इस मौके पर अगर किसी मर्द को अपनी बहादुरी दिखानी है, तो उसे आइसक्रीम खानी होती है।
 
इस ब्रिज पर खाने के चलते ही इसका नाम ब्रेद ऑफ द डेविल रखा गया। ली का दावा है कि स्कॉटलैंड में ये अपने तरह की पहली आइसक्रीम है। उनका कहना है कि ये रेसिपी बहुत सीक्रेट है। यहां तक कि फैके के ओनर के बच्चे भी इस रेपिसी के बारे में नहीं जानते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »