20 Apr 2024, 03:54:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विदेश गई महिला तो किराएदार ने घर में शुरू कर दी गांजे की खेती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 11:27AM | Updated Date: Mar 1 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की एक महिला को अपना मकान किराए पर देकर विदेश के लंबे टूर पर जाना महंगा पड़ गया। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह अपनी विदेश यात्रा अधूरी छोड़ घर लौटी तो उसके होश उड़ गए। लिवरपूल स्थित उसके आलीशान घर को कुछ लोगों ने मिलकर गांजे की फैक्टरी में तब्दील कर दिया था।
 
तान्या लवेर्टे (45) ने सितंबर 2017 को अपना यह मकान एक कोरियन परिवार को किराए पर दिया था। इसके बाद वे अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पूरा एशिया घूमने निकल गर्इं। कुछ दिन बाद ही पड़ोस में रहने वाली ब्वॉयफ्रेंड की मां ने बताया कि उनके घर के बाहर एक बड़ा-सा पाइप लगा है और कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आ रही हैं।
 
इसके चलते तान्या अपना टूर बीच में ही छोड़कर घर पहुंचीं और अंदर जाकर देखा तो अपराधियों द्वारा उनके पूरे घर को गांजे की खेती में तब्दील कर रखा था। प्रत्येक कमरे में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। इतना ही नहीं, पूरे घर में होल करके बड़े-बड़े पाइप लगा दिए गए थे, जिनके जरिये बाहर की ताजी हवा अंदर लाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक यहां इतना गांजा उगाया जा रहा था, जिससे आरोपी करीब आठ करोड़ रुपए सालाना कमा सकते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »