29 Mar 2024, 10:36:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ये कंपनी बेच रही आपकी पसंद के दूल्हे, कमा रही लाखों-करोड़ों रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 10:23AM | Updated Date: Feb 28 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। क्या आप अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ना चाहते हैं। अगर हां तो ये कंपनी आपको आपकी पसंद का दूल्हा दिलवा सकती है। जी हां! वियतनाम में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो दूल्हे बेचने का काम कर इस कारोबार से लाखों-करोड़ों रुपए कमा रही हैं। वियतनाम में दूल्हे बेचने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर एक कंपनी ऐसी भी है, जो दूल्हे के साथ-साथ रिश्तेदारों का भी अरेंजमेंट कर देती है। हालांकि इसके लिए दाम भी उसी अनुसार वसूले जाते हैं।
 
एक शादी में दूल्हा और रिश्तेदारों की व्यवस्था करने के बदले में चार लाख रुपए लिए जाते हैं। दूल्हे के अलावा उसके परिजन जैसे पापा-मम्मी, चाचा-चाची, अभिभावक या दोस्त को भी बुलाया जाता है और उसके भी पैसे लगते हैं। दरअसल, वियतनाम में बहुत-सी कुंवारी लड़कियां मां बन जाती हैं और यहां शादी किए बगैर अगर कोई लड़की गर्भवती होती है या मां बनती है, तो उसे कलंक माना जाता है। इसीलिए यहां पर यह कारोबार तेजी से बढ़ने लगा है। खुद को कलंक लगने से बचाने के लिए वियतनाम में फर्जी शादियों का चलन तेजी से बढ़ा है।
 
 मेहमानों तक का करती हैं इंतजाम
कंपनियां गर्भवती की दिखावे की शादी कराने के लिए दूल्हे से लेकर मेहमानों तक को किराए पर बुलाती हैं और इसके बदले में संबंधित पार्टी से लाखों रुपए वसूलती हैं। जानकारी के अनुसार एक गर्भवती लड़की को फर्जी शादी करने के लिए दूल्हे को करीब एक लाख रुपए देना पड़ा। गर्भवती लड़की कंपनी से जो दूल्हा खरीदती है, कोई जरूरी नहीं कि वह कुंवारा ही हो। ये बिकाऊ दूल्हे पहले से ही शादीशुदा होते हैं। फिर भी कुंवारी लड़कियां उसे अपना पति बनाने के लिए खरीदती हैं और उसके बदले में कंपनी को लाखों रुपए देने पर भी उसे कोई अफसोस नहीं होता।ताईवान में टॉयलेट पेपर का संकट, सरकार को करना पड़ा हस्तक्षेप
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »