26 Apr 2024, 04:38:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रूम फ्रेशनर सूंघकर नागिन डांस करता था पति, तो पत्नि ने उठाया ऐसा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2018 2:10PM | Updated Date: Feb 11 2018 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला ने अपने पति पर रूम फ्रेशनर सूंघकर नागिन डांस करने की शिकायत दर्ज कराई है। 
 
आयोग के पास पहुंची महिला
एमपी के महिला आयोग में एक महिला ने हाल ही में यह शिकायत लेकर आई थी। महिला के अनुसार उसका पति रूम फ्रेशनर सूंघकर नागिन डांस करता है। जिसके बाद महिला आयोग में मौजूद लोग भी सकते में आ गए। 
 
नागिन डांस करने का शौक 
इण्डिया टुडे की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश महिला आयोग में एक नवविवाहित महिला अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची। महिला के अनुसार उसका पति नशे में ही रहता है और साथ ही उसे रूम फ्रेशनर सूंघकर नागिन डांस करने का शौक आ जाता है। 
 
झूठ बोलकर कराई शादी
महिला ने बताया कि उसकी शादी 22 जनवरी साल 2017 को भोपाल की रेलवे कालोनी में रहने वाले अमित गौतम नामक युवक से हुई थी। शादी से पहले बताया गया था कि वह रेलवे में अधिकारी है जबकि वह कोच फैक्ट्री में लेबर है। उसके परिवार से झूठ बोलकर उसकी शादी करवाई गई।                                 
 
...तो मनाने की कोशिश करता हूं बस
एक तरफ महिला जहां अपने पति की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान है वहीं अमित के अनुसार उसकी पत्नी अपने पति की कद्र या इज्जत नहीं करती है। मैं फिल्म जगत से जुड़ा हुआ हूं इसलिए उसे मैं कई तरह से मनाने की कोशिश करता हूं। 
 
ससुर की गंदी नजर 
महिला आयोग में दर्ज कराई अपनी शिकायत महिला ने आगे बताया कि पति के नशे की हालत का फायदा उठाकर उसके ससुर गलत नीयत से उसे छूने की कोशिश करते हैं। वे कभी महिला के बालों तो कभी आंखों पर गजल लिखते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »