19 Apr 2024, 05:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस क्रिकेटर ने एक ओवर में लगाए 7 छक्के, रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2017 4:15PM | Updated Date: Dec 15 2017 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के युवा क्रिकेटर नविनडू पहासारा ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है और वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

मुरली गुडनैस कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण में यह कारनामा देखने को मिला। नविनडू फॉग क्रिकेट अकादमी की ओर से खेल रहे थे और उन्होंने धर्मपाला कोटावा के खिलाफ 89 गेंदों की पारी में 109 रन बनाए।
 
श्रीलंका के महान क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के सामने नविनडू ने यह उपलब्धि अपने नाम की। ग्राउंड में मौजूद मुरलीधरन भी उनकी यह पारी देखकर हैरान रह गए। नविनडू की पारी से उनकी टीम ने 36 ओवर में 7 विकेट पर 283 रन बनाए। 
 
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा खिलाड़ी ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उनके ओवर में इतिहास बनाने के लिए एक नो बॉल का योगदान भी अहम रहा। 
 
इसी के साथ अंडर-15 टीम के इस खिलाड़ी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए जिसने एक ओवर में 7 छक्के जड़े हों। 
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने पहली बार साल 2007 में हॉलैंड के खिलाफ विश्वकप में एक ओवर में छह छक्के लगाने की उपलब्धि दर्ज की थी जबकि भारत के स्टार आॅलराउंडर युवराज सिंह ने भी इंग्लैंड के खिलाफ ट्वंटी 20 विश्वकप के पहले संस्करण में एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। टीम इंडिया के मौजूदा प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »