29 Mar 2024, 14:40:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बरेली में चायवाला बना पार्षद, शपथग्रहण से 1 दिन पहले मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 4:37PM | Updated Date: Dec 12 2017 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली के शेखान मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद उस्मान कचहरी रोड पर अपनी चाय की दुकान चलाने वाल उस्मान यूपी निकाय चुनाव में पार्षद चुने गए, लेकिन शपथ नहीं ले सकें। 

मोहम्मद उस्मान तीन बार से नगर पंचायत के वार्ड सदस्य के चुनाव में किस्मत अजमां रहे थे। लेकिन उनको जीत नसीब नहीं हुई। इसके बाद इस बार निकाय चुनाव में वोटरों ने उनपर विश्वास कर उस्मान को बहुमत दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। उस्मान इस बार जीत तो गए लेकिन पार्षद पद की शपथ नहीं ले सके। 
 
दअअसल मंगलवार को होने वाली शपथ से एक दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। परिवार में मनाई जाने वाली खुशियां मातम में बदल गईं। चाय की दुकान से राजनीति में आए उस्मान की इच्छा अधूरी ही रह गई। परिवार में पत्नी जैतून बेगम, बेटा इमरान, रिजवान, रेहान अहमद, गुड्डू और पप्पू हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »