वॉशिंगटन। आप यकीन करेंगे कि तस्वीर में दिख रही महिला ने कपड़े नहीं पहने हैं, लेकिन यह सच है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की सड़क पर नेक्ड घूमती रही, और किसी को भनक तक न लगी। इस वीडियो को अब तक इसे 4.9 मिलियन लोग देख चुके हैं।
यह खबर अमेरिका के टोसन में एक मॉल की है जहां एक मॉडल ने शरीर पर ऐसा पेंट करवाया जिसने मॉल में मौजूद सभी लोंगो को धोखा दे दिया। यहां मॉडल मारिया लुसिओती बिना कपड़े पहने सिर्फ शरीर पर पेंट लगाकर पूरा मॉल घूम लिया जबकि किसी ने उसे पहचाना भी नही कि लड़की ने कोई कपड़े नही पहने। यह बॉड़ी पेंट कमाल बॉडी पेंट आर्टिस्ट जेन सिडेल का है। उन्होंने ने पेंट ही कुछ इस तरह किया है कि कोई भी पहचान न पाएं।
पेंट के अलावा मॉडल मारिया लुसिओती ने हाईबूट, कैप और स्कार्फ पहन रखा है। मॉल में घुमते हुए मारिया के बारे में जब कुछ लोगों को पता अलग तो वो हैरान रह गए। जेन ने मारिया की बॉडी पर इस तरह पेंट किया कि ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ब्लैक लॉन्ग स्लीव शर्ट और जीन्स पहन रखी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बॉडी पेंट की हुई लड़की अपनी दोस्त के साथ मॉल में शॉपिंग करने जाती है।