20 Apr 2024, 09:26:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस देश में एक रात के लिए होती है शादी, लड़की खुद ही चुनती है पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 3:13PM | Updated Date: Sep 22 2017 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने देश भारत में शादी एक नहीं दो नहीं बल्‍कि सात जन्‍मों का बंधन माना जाता है। अग्नि को साक्षी मानकर लड़का और लड़की एक दूसरे के पति-पत्नी के रूप में हमेशा मानने लगते हैं। लेकिन दुनिया एक देश ऐसा भी है जहां एक रात के लिए शादी होती है। इस शादी में दुल्हन खुद अपनी पसंद का दूल्हा चुनती है और ये प्रक्रिया रिवाज भी बहुत ही रोचक होता है। यह खास शादी चीन में होती हैं। इस प्रकार की शादी यहां के शीलिंग घाटियों में रहने वाले लोग निभाते हैं। सदियों से चली आ रहे इस रिवाज को वो बिना किसी बाधा और बदलाव के निभाते आ रहे हैं। इस शादी का सबसे ज्‍यादा लुत्‍फ यहां घूमने आए लोग उठाते हैं। आनंद ले भी क्‍यों ने क्‍योंकि लड़की दूल्हा अपने आसपास से नहीं, बल्कि गांव घूमने आए पर्यटकों में से चुनती है। जो यहां का रिवाज है।

वो अपने और घर वालों के मर्जी से ऐसा करती हैलड़की के दूल्‍हा चुनने के बाद शादी बड़ी ही धूम धाम से होती है। लड़कियां यहां नाव के पास छतरी लेकर पर्यटकों के इंतजार में खड़ी रहती हैं। जब पर्यटकों का झुंड आता है तो वो उन्हें लेकर अपने घर की तरफ रवाना होती हैं। इस शादी को लेकर लड़कियों के घरवाले भी काफी खुश रहते हैं। यही नहीं शादी की शुरुआत दुल्हन के पिता द्वारा होती है। लेकिन ये नवविवाहित जोड़ा केवल कुछ ही घंटों तक साथ रहता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »