28 Mar 2024, 22:55:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

609 साल पुरानी मस्जिद को 5 KM दूर किया शिफ्ट, था ये खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2019 12:34PM | Updated Date: Dec 18 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की में 609 साल पुरानी एक मस्जिद को डैम के पानी में डूबने से बचाने के लिए पांच किलोमीटर दूर शिफ्ट किया गया है। करीब 1700 टन वजन की इर रिज्क मस्जिद को हसनकैफ शहर से तिगरिस इलाके में शिफ्ट किया गया। दरअसल हसनकैफ में इलिसु बांध बनाया जा रहा है, जिसके कारण यह पूरा क्षेत्र पानी में डूब जाएगा। इस मस्जिद का निर्माण 1409 में एबु मेफाहिर ने किया था।
 
मस्जिद का वजन करीब 1700 टन बताया गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद को सेल्फ प्रोपेल्ड मॉड्युलर ट्रांसपोर्टर के जरिए शिफ्ट किया गया। अब इस मस्जिद की नई जगह तिगरिस नदी के किनारे है। स्थानीय प्राधिकरण मस्जिद के अलावा कई और ऐतिहासिक इमारतों को बचाने की कोशिश कर रही है। मस्जिद के अलावा, 12 से ज्यादा पुरानी इमारतें भी यहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »