29 Mar 2024, 04:16:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शादी के लिए तरस रही हैं यहां की जवान लड़कियां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 11:31AM | Updated Date: Nov 8 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां की खूबसूरत लड़कियां लड़कों के लिए तरस रही हैं... दरअसल, ब्राजील के नोइवा के एक कस्बे में 20 से 35 साल की महिलाए आज भी अपने लिए लड़कों का इंतज़ार में बैठी है। ऐसी हज़ारों लड़कियां हैं जो यहां शादी करने के लिए तरस रही है। यहां की लड़कियां बेहद खूबसूरत है और यहाँ की सबसे बड़ी समस्या है यहाँ लड़को की होना है।
 
यहां की लड़कियां शादी के सपने तो देखती हैं लेकिन शादी के ही कारण वो ये क़स्बा छोड़ना नही चाहती है।  यहां लड़कियों के लिए शादी करना बेहद मुश्किल काम है। जानिए क्यों इस जगह की खूबसूरत लड़कियों को लड़के नसीब नहीं हो रहे हैं। इस बात को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
 
ब्राजील के नोइवा दो कोरडेएरो कस्बे में पुरुष अर्थात लड़के भी हैं, लेकिन वे अधिकतर शहर चले गए हैं। इसलिए गांव को समृद्ध करने की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर आ गई है। इस कस्बे में रहने वाली लड़कियां प्यार और शादी का सपना संजोती हैं लेकिन सिर्फ शादी के लिए कस्बा नहीं छोड़ना चाहती। इस कस्बे की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां लड़कियों के मुकाबले लड़कों की संख्या बेहद कम है।  
 
यहां रहने वाली लड़कियां चाहती हैं कि दूसरे गांवों के लोग उनके साथ शादी करें और उनके साथ यहीं बस जाएं। बस इसी के चलते लड़कियों को शादी के लिए लड़के नहीं मिल रहे हैं। इस कस्बे में बहुत ही कम मर्द हैं, जिनमें से कई शादीशुदा हैं और जो कुंवारे हैं वो उम्र में काफी छोटे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »