19 Apr 2024, 19:46:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भीख मांगते-मांगते अमीर बना भिखारी - खड़ा किया आलिशान मकान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 1:31PM | Updated Date: Nov 3 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज हम आपको एक ऐसे अमीर भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने भीख मांगते-मांगते दो मंजिला मकान खड़ा कर दिया। यह भिखारी हर महीने एक लाख भीख मांगकर कमा लेता है। चीन की राजधानी बीजिंग में यह भिखारी घंटों तक सड़कों पर भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। हर महीने के अंत तक इस भिखारी की कमाई हजार-दो हजार नहीं बल्कि एक लाख तक हो जाती है। यही नहीं इस भिखारी ने अपने लिए चीन की राजधानी में दो मंजिला मकान भी बनवाया है।
 
यह भिखारी हर महीने अपने परिवार के 3 सदस्यों की पढ़ाई की फीस भी भरता है। इसके साथ ही हर महीने पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करने से पहले यह सभी पैसे एक साथ ले जाता है। इसके लिए यह भिखारी सारे नोट पोस्ट ऑफिस के फर्श पर बिखेर देता है। नोट को गिनने में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी भी इस भिखारी की मदद करते हैं। लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे की इसकी मदद करने वाले कर्मचारियों को ये 1000 रुपए टिप भी देता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »