29 Mar 2024, 18:35:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मात्र 131 रुपए के बदले इस महिला ने जीते 31 करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2019 12:16PM | Updated Date: Oct 30 2019 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक कहावत है 'ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पड़ फाड़ के' देता है। ये कहावत कनाडा की रहने वाली विक्की मिशेल नाम की महिला पर बिल्कुल फिट बैठती है। दरअसल, यहां दो बच्चों की मां विक्की मिशेल ने 131 रुपए की लॉटरी से 31 करोड़ 55 लाख रुपए (36 लाख पाउंड) जीते। यह राशि उसे किश्तों में तीस साल तक हर महीने (आठ लाख 80 हजार रुपए) मिलेगी। 42 साल की मिशेल ने जब यह लॉटरी खरीदी थी, तो उसके ऑनलाइन अकाउंट में सिर्फ 131 रुपए (डेढ़ पाउंड) ही बचे थे। 
 
अब महिला की खुशी का ठिकाना नहीं है। 42 वर्षीय मिशेल दो बच्चों की मां हैं और हालीफैक्स में रहती हैं। वह एक अकाउंटेंसी फर्म में प्रशासनिक सहायिका के तौर पर काम करती हैं। महिला ने बताया कि जब उन्होंने लॉटरी खरीदी थी, जब उनके अकाउंट में महज डेढ़ पाउंड यानी 131 रुपये ही बचे थे और इसी 131 रुपए ने उनकी किस्मत का ताला खोल दिया।
 
 महिला ने बताया कि वो हमेशा लॉटरी के टिकट खरीदती रहती थीं। इससे पहले उन्होंने 10 पाउंड यानी करीब 878 रुपए जीते थे। इस जीते लिए पैसों से उन्होंने फिर से लॉटरी की टिकट खरीदी, लेकिन उससे सिर्फ वो पांच पाउंड यानी करीब 439 रुपए ही जीत पाईं। उसके बाद इन पैसों से उन्होंने और भी लॉटरी के टिकट खरीदे थे। 19 अगस्त को मिशेल के अकाउंट में सिर्फ डेढ़ पाउंड यानी करीब 131 रुपए ही बचे थे और उससे उन्होंने फिर से लॉटरी की टिकट खरीद ली। इस बार उनके भाग्य ने उनका साथ दिया और वो 36 लाख पाउंड यानी करीब 31 करोड़ 55 लाख रुपए जीतने में कामयाब रहीं। यह राशि उन्हें किश्तों में 30 साल तक हर महीने आठ लाख 80 हजार रुपये मिलेगी।
 
 मिशेल के मुताबिक, जब उनके पास नेशनल लॉटरी का ईमेल आया तो उन्हें लगा कि शायद फिर से उन्होंने कोई छोटी-मोटी रकम जीती है, लेकिन जब उन्होंने अपना ऑनलाइन अकाउंट खोला तो वो दंग रह गईं। मिशेल ने इस बारे में अपने पति को भी बताया तो उनको भी विश्वास नहीं हुआ। फिर उन्होंने नेशनल लॉटरी को फोन कर पुष्टि की। मिशेल ने बताया कि पहले उन्हें अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए समझौता करना पड़ता था, लेकिन अब वो अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा एक साधारण से घर में अपना जीवन बिताया, लेकिन अब वो किसी अच्छे घर में शिफ्ट होना चाहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »