29 Mar 2024, 16:54:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला सांसद ने परीक्षा के लिए ढूंढी अपनी 8 हमशक्ल - ऐसी खुली पोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2019 11:20AM | Updated Date: Oct 25 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांग्लादेश। बांग्लादेश की सांसद तमन्ना नुसरत ने ऐसा काम किया जिसके बारे में पढ़कर हर कोई हैरान है। दरअसल, इस सांसद ने परीक्षा से बचने के लिए अपनी शक्ल से मिलती-जुलती 8 लड़कियों को हायर किया। फिर इन लड़कियों को अपनी जगह परीक्षा में बिठाया। लेकिन एक लोकल न्यूज़ चैनल ने इस सांसद का भंडाफोड़ दिया। लेकिन अंत में पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय ने उन्हें निष्कासित कर दिया। वह पहली बार सांसद चुनी गईं हैं और बांग्लादेश ओपन विश्वविद्यालय से स्नातक आर्ट्स कर रही हैं। साथ ही कुछ प्रोफेशनल कोर्स भी कर रहीं हैं। 
 
दरअसल, बांग्लादेश के नागोरिक टीवी चैनल ने अपने लाइव शो में उस महिला से बातचीत भी की जो एग्जाम हॉल में तमन्ना नुसरत की जगह परीक्षा दे रही थी। चैनल ने खुलासा किया है कि सांसद तमन्ना ने अपनी जगह परीक्षा देने के लिए 8 हमशक्ल महिलाओं को पैसे देकर हायर किया है। इन महिलाओं को देखकर पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है कि वह तमन्ना हैं या फिर कोई दूसरी महिला। नागोरिक टीवी चैनल ने इस पूरे मामले का लाइव शो के दौरान खुलासा किया है। शो के दौरान टीवी चैनल ने एक लड़की से बात की, जिसने बताया कि वह सांसद तमन्ना की जगह पर परीक्षा दे रही है। लड़की ने पहले इस तरह की किसी भी बात से इंकार किया लेकिन जब रिपोर्टर ने लड़की से सवाल-जवाब शुरू किया तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »