29 Mar 2024, 17:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉन्च हुई दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत उड़ा देगी होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 12:43PM | Updated Date: Oct 23 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कई सेक्टर्स में कारोबार करने वाली कंपनी ITC ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट लॉन्च की है। इस चॉकलेट की कीमत करीब 4.3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। ITC ने चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है। यह गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गई हैं। आईटीसी के लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेल एक्सिक्विज़िट चॉकलेट ने अपनी सीमित श्रृंखला की चॉकलेट ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्‍स्‍ट्राऑर्डिनेयर को पेश किया है। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गई हैं। इसे दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बताया गया है।
 
आईटीसी ने एक बयान में कहा कि फ्रांस के मिशलिन स्‍टार शेफ फ‍िलिप कॉन्‍टीकिनी और फैबेल्‍स के मास्‍टर चॉकटेटियर फैबेल्‍स ट्रिनिटी द्वारा संयुक्‍त रूप से बनाई गई ट्रफल्‍स एक्‍स्‍ट्राऑर्डिनेयर बॉक्‍स की कीमत लगभग 4.3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। आईटीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (चॉकलेट, कनफेक्शनरी, कॉफी और नई श्रेणी) खाद्य विभाग अनुज रुस्तगी ने कहा कि फैबेल में हम नया बेंचमार्क स्थापित कर काफी खुश हैं। हमने सिर्फ भारतीय बाजार नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं। यह सीमित संस्करण हाथ से बने लकड़ी के बॉक्स में उपलब्ध होगा। इनमें 15 ग्राम की 15 ट्रफल्स होंगी। इस बॉक्स की कीमत सभी करों सहित एक लाख रुपए होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »