29 Mar 2024, 15:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला ने 16 साल के बेटे संग किया सेक्‍स, फिर हुआ....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 11:28AM | Updated Date: Oct 23 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। फ्लोरिडा के वीरो बीच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस महिला की उम्र 37 साल की। 37 साल की इस महिला पर 16 साल के बेटे से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के 16 साल के बेटे संग 15 महीने संबंध बनाए। आरोपी महिला खुद 12 साल के बच्चे की मां भी है। 
 
वहीं पीड़ित लड़के के पिता (आरोपी महिला का ब्‍वॉयफ्रेंड) ने महिला को सेक्‍स एडिक्‍टेड बताया है। महिला पीड़ित लड़के को ब्‍लू फिल्‍मों के क्‍लिप भेजा करती थी। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक मामला फ्लोरिडा के वीरो बीच का है। 37 साल की महिला वैलेरी एस्पोसितो यौन दुर्व्यवहार के पीड़ित बच्चों के लिए फंड जुटाने का काम भी करती थीं।
 
हाल ही में स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उन्हें वॉलिंटियर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था। जानकारी के मुताबिक अब 17 साल के हो चुके पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध की शुरुआत बीते साल जुलाई में हुई थी। पुलिस ने पिछले हफ्ते ही वैलेरी एस्पोसितो को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के मुताबिक वैलेरी ने लड़के को तब शिकार बनाया जब उसके पिता घर पर नहीं होते थे। वैलेरी ने पीड़ित लड़के को कई सेक्शुअल वीडियोज भी भेजे थे। वैलेरी ने तब तक पीड़ित लड़के से संबंध जारी रखा, जब तक उनका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप नहीं हो गया। ब्रेकअप के बाद वैलेरी अपने 12 साल के बच्चे के साथ घर से बाहर चली गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »