28 Mar 2024, 18:49:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अचानक शेर के बाड़े में कूद गई महिला - लगी उसे चिढ़ाने, फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 1:58PM | Updated Date: Oct 6 2019 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका के न्यू यॉर्क के ब्रॉन्स जू में बड़ा हादसा होने से टल गया। एक महिला मौज-मस्ती करते-करते अचानक शेर के बाड़े में कूद गई। महिला अपने सामने खड़े शेर को देकर पहले तो ठिठकी लेकिन इसके बाद शेर को चिढ़ाने लगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला शेर को चिढ़ा रही है।
 
 महिला की इस हरकत को देखकर बाहर खड़े बच्चे शोर मचाने लगे और महिला से बाहर आने के लिए कहने लगे। इस वीडियो को शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा है- 'वीडियो अंत तक देखें, आप विश्वास नहीं करेंगे कि आगे क्या हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स महिला की काफी आलोचना कर रहे हैं।
 
महिला ने शेर के साथ जिस तरह का खेल खेला उसे देखने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन भी हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को चिड़ियाघर में घूमने आए एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो को रियल सोबरीना आईडी से इंस्टाग्राम पर डाला गया है। वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'वीडियो अंत तक देखें, आप विश्वास नहीं करेंगे कि आगे क्या हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »